मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

Second Post - हिंदी टाइटल

Sadaeraza क्या है?

Sadaeraza एक मुस्‍तक़िल इस्लामी जानकारी देने वाला ब्लॉग है, जिसका मक़सद क़ुरआन और हदीस की रोशनी में इस्लाम की सही और मुअतबर जानकारी आसान हिंदी ज़बान में पेश करना है। यह ब्लॉग उन लोगों के लिए है जो इस्लाम को सही तौर पर समझना चाहते हैं।

इस ब्लॉग की ज़रूरत क्यों है?

आज इंटरनेट पर इस्लाम से जुड़ी बहुत-सी अधूरी, ग़लत या बिना हवाले की बातें फैली हुई हैं। Sadaeraza की कोशिश है कि क़ारिन तक सिर्फ़ वही इल्म पहुँचे जो मुअतबर इस्लामी स्रोतों पर आधारित हो, ताकि किसी भी तरह की ग़लतफ़हमी पैदा न हो।

Sadaeraza पर आपको क्या मिलेगा?

इस ब्लॉग पर मरहला-वार नीचे दिए गए मौज़ूआत पर पोस्ट्स पेश की जाएँगी:

  • क़ुरआन की आयतें हिंदी मानी और आसान तशरीह के साथ
  • मुअतबर हदीसें हवाले के साथ
  • दुआएँ और उनकी फ़ज़ीलत
  • नमाज़ पढ़ने का सही और मुकम्मल तरीक़ा
  • इस्लाम की बुनियादी और ज़रूरी मालूमात

हमारी तहरीर का अंदाज़

Sadaeraza पर पेश की जाने वाली हर तहरीर सादा, साफ़ और समझ में आने वाली हिंदी ज़बान में होगी, जिसमें ज़रूरत के मुताबिक़ इस्लामी इस्तिलाहात इस्तेमाल की जाएँगी और उन्हें आसान अल्फ़ाज़ में वाज़ेह किया जाएगा।

अहम नोट

अलहमदुलिल्लाह! Sadaeraza मसलके आला हज़रत का तर्जुमान है और यहाँ दी गई तमाम मालूमात अहले सुन्नत वल जमात के हिसाब से है। लेकिन अगर आपको दीन से जुड़ा कोई भी अहम फ़ैसला जानना है तो इसके लिए के लिए आपको मुअतबर उलमा-ए-दीन से रुजू (यानी राब्ता) करने की सलाह दी जाती है।

आगे क्या?

आने वाले दिनों में इस ब्लॉग पर इस्लाम से मुतअल्लिक़ अहम और फ़ायदेमंद मालूमात बाक़ायदगी से साझा की जाएगी। अगर आप इस्लाम को सही नज़रिये से समझना चाहते हैं, तो Sadaeraza से जुड़े रहें।

अल्लाह तआला हम सबको सही समझ अता फ़रमाए और सीधे रास्ते पर चलने की तौफ़ीक़ दे। आमीन।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें